
गड़खा। गड़खा प्रखंड के मौजमपुर पंचायत में मुखिया धनंजय सिंह एवं वार्ड सदस्यों ने मिलकर वार्ड नं 1,3,5,6,8,9 वार्डों में प्रति परिवार राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत 4 मास्क और दो साबुन वितरण की गई। मौके पर वार्ड सदस्य कंचन देवी मीरा देवी मोना देवी राजू कुमार बिंदु देवी उपेन्द्र राय सलमान खातून भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय माझी,रंजीत सिंह शंभू सिंह ओम प्रकाश राय,सनी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। बीजेपी नेता अजय माझी ने कहा कि कोरोना के इस वैश्विक महामारी में राज्य और केंद्र सरकार हर स्तर पर आम नागरिकों की सहयोग कर रही है।




Recent Comments