
मांझी। गुरुवार को मांझी के रामघाट पर गायिका कल्पना गोस्वामी द्वारा अभिनीत व स्वरबद्ध छठ गीत की शूटिंग खांटी भोजपुरिया फेसबुक पेज के लिए सम्पन्न हुआ। जयप्रभा सेतु तथा मांझी रेलपुल के बीच सरयु नदी में नौका पर फिल्माये गए दृश्य को देखने अनेक लोग जमा हो गए। टीम में शामिल प्रिंस पाण्डेय पप्पू यादव संदीप कुमार सिंह चंदन कुमार सिंह संजीव कुमार त्यागी अशोक गिरी पंकज निगम तथा गायक दिवाकर सिंह के अलावा संत राम प्रिय दास संत रामसेवक दास समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान तथा रंजन शर्मा आदि मौजूद थे।




Recent Comments