सर्प दंश से ढाई साल के बच्चे की मौत

मांझी (सारण) : गुरु वार की रात एक बच्चे को साँप के डंस लेने से उसकी मौत हो गई। घटना मांझी थाना बाजार की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बाजार निवासी कन्हैया महतो प्रति दिन की तरह खा पी कर सो रहे थे। इसी बीच रात में बिस्तर पर कुछ गिरने की आहट हुई। पति पत्नी ने लाइट जला कर देखा पर कुछ दिखा नही। फिर निश्चिंत हो कर दोनो सो गए। तभी कुछ देर बाद उनका ढाई वर्ष का पुत्र अजित कुमार रोने लगा। और रोते रोते बेहोश हो गया। बाद में परिजनों द्वारा उसे मांझी पी एच सी लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments