गणतंत्र दिवस पर उच्च विद्यालय मढ़ौरा में खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच
◆शिक्षक एकादश की टीम ने अधिवक्ता एकादश की टीम को किया पराजित

मढ़ौरा(सारण) : रविवार को उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज मढ़ौरा में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया ।

यह मुकाबला शिक्षक एकादश बनाम अधिवक्ता एकादश के बीच हुआ । टॉस जीतकर अधिवक्ता एकादश ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 95 रन बनाए ।

इस लक्ष्य को शिक्षक एकादश ने 9 ओवर में ही 8 विकेट से जीत लिया । मढ़ौरा SDM तथा DSP ने पुरस्कार वितरण किया ।





Recent Comments