
गडखा(सारण) : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पंचपटिया मे 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडातोलन किया गया।इसके पूर्व बच्चो ने प्रातः कालीन प्रेड भीं किया।झंडातोलन का कार्य प्र्भारी प्रधानाध्यापक तारकेश्वर साह नें की इसके बाद झंडे को सलामी दी गई और देवरिया के वीर सहिद सूरजदेव सिंह को श्रधान्जली दी गई और उनके तश्वीर पर पूष्प अर्पित कर सभी गणमान्य ग्रामीणो व शिक्षको ने उनकी सहादत को सलाम किया।इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चो ने घंटो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावको,जन प्रतिनिधियों, शिक्षको व बच्चो को को आत्म विभोर कर दिया।

सेवानृत पुलिस उपाधीक्षक द्वाराअपने नीजी कोष से किया गया छात्रवृति का वितरण
——————————————
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देवरिया गाॅव निवासी सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण सिंह ने अपने प्रतिनिधि राज्य कार्यकारणी सदस्य बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना के हरिनारायण सिंह,समाजसेवी रामलायक सिंह व पूर्व प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह के हाॅथो से पिछले वर्ष वर्ग एक से आठ तक अपने वर्ग मे प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्रों को क्रमशः 600,500 और 300 रूपया छात्र वृत्ति का वितरण किया गया।पुरस्कार पानेवाले छात्रों मे सामिल है वर्ग आठ की छात्रा अजमेरी खातून ,कुसुम कुमारी,व प्रिया कुमारी,सात के प्रिया ,सिम्पी, रिया,छः के जूही,जूली व नंदनी,पाॅच के पूजा वैष्णवी व सविना,चार के शशि प्रकाश मनीषा व प्रिती,तीसरा के पलक,आदित्य व करिश्मा दो के सबनम युवराज व स्वाती का नाम सामिल था।इस अवसर पर पंचपटिया के बी डी सी शिव कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मंजय कुमार सिंह वार्ड सदस्य जय किशोर सिंह,वार्ड मुनील कुमार,मदपूर संकूल संसाधन केन्द्र समन्वयक संतोष कुमार सिह,प्रभारी प्रधानाध्यापक चैनपुरवा निर्मल कुमार सिंह,मधुपुर प्रभारी अजीताभ शर्मा,पंचंपटिया उर्दू प्रभारी अरूण कुमार,मुरौदपुर प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार शिक्षिका सूधा शर्मा, अजय कुमार सिह,मणीन्द्र कुमार, राजेश कुमार तिवारी,सहीत सैकडो ग्रामीन व बच्चे उपस्थित थे।





Recent Comments