रामनवमी को लेकर थाना में हुयीं शांति समिति की बैठक,जुलूस के लिए लेना होगा लाइसेंस
तरैया(01.04.2019)
सोमवार को थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ वीरेन्द्र मोहन व थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में की गयी।जिसमें रामनवमी को शांतिपूर्ण मनाने के लिए रणनीति बनाया गया।थानाध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी पर जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना होगा।तथा बिना अनुमति के डीजे बजाने वाले डीजे संचालको पर एफआईआर दर्ज की जायेगी।सभी ग्रामीणों से शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने की अपील की गयी है।उक्त मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, उपेंद्र सिंह,शत्रुध्न सिंह,उमेश सिंह,ललन राम,डॉ. असलम,मो.फकरुदीन,मुखिया विजेन्द्र मांझी व अन्य मौजूद थे।