गढ़देवी मंदीर गेट से दो महिला का चैन हुआ चोरी


मढ़ौरा, सारण, बिहार ।
स्थानीय गढ़देवी मंदीर गेट से दो महिला का चैन उच्चकों ने उड़ा दी । चैन की कीमत लाख रुपयें
के करीब का बताया जा रहा है ‌। बता दे की लॉक डाउन के बाद से मंदिर का गेट आम श्रद्धालुओं के लिए अभी तक बंद रखा गया है । इसके बाद भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में जूट रहे है । श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक है जो मुख्य द्वार बंद रहने पर भी मंदिर के बंद गेट पर ही पूजा कर रही है । गेट पर जुट रही अधिक भीड़ को लेकर उच्चके भी सक्रिय हो गए है । सोमवार को इसी भीड़ का फायदा उठाकर उच्चकों ने दो महिला श्रद्धालु के गले से सोने का चैन गायब कर दी । आभास होने पर पीड़ित महिला ने मंदिर प्रबंधन को इसकी जानकारी दी है । पीड़ित महिला की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने भी मंदिर मंदिर पहुंच कर सीसी कैमरा को खंगाला है । समाचार प्रेषण तक चोर की पहचान नही हो सकी थी ।