गड्ढे में गिरी छपरा एसीएमओ की कार

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर (सिवान) : भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव समीप शनिवार को एसएच 73 पर अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में कार में सवार छपरा की एसीएमओ डॉ. सरोज सिन्हा घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए बसंतपुर अस्पताल लाया गया है जहां उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। बताया जाता है कि एसीएमओ डॉ. सरोज सिंह कार से किसी कार्यवश सोनपुर जा रही थीं। गाड़ी तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर सुघरी गांव के पास गड्ढे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. एके गुप्ता ने फोन कर दी। उसके बाद स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार सिंह एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर गए और उन्हें बसंतपुर अस्पताल लाए। इसकी सूचना मिलते ही एसीएमओ के पति डॉ. टीएन सिंह, बनियापुर के प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता एवं मशरख के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद सिंह भी पीएचसी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।