पंचायत समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नयागांव के मुखिया आनंद सिंह ने किसानों को आज तक रबी फसल बीमा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बीमा राशि का पैसा दूसरे प्रखंडों के किसानों को भेजा जा चुका है, जबकि सिसवन के किसानों को आज तक नहीं मिला है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस पर संबंधित पदाधिकारी ने कहा कि यहां से क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट सकारात्मक होने के चलते किसानों का पैसा फंसा हुआ है। वहीं कचनार पंचायत के मुखिया बलराम सिंह ने पंचायत सरकार भवन बनवाने का मुद्दा उठाया।