सड़क पर लगी ट्रक से बाइक सवार दंपति टकरा कर हुआ जख्मी,इलाज के दौरान पति की मौत
#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के खबसी मन्दिर के समीप छपरा से आ रहे दम्पति छपरा मसरख सड़क पर लगी ट्रक से टकरा गए।जिस घटना में बाइक पर सवार पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें स्थानीय मुखिया पति संतोष शर्मा के सहयोग से छपरा अस्प्ताल भेजवाया गया।जहाँ इलाज के क्रम में पति की मौत हो गयी।वही पत्नी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि छपरा की ऒर से मसरख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गाव निवासी सीआरपीएफ जवान 45 वर्षीय चन्द्रकेत कुमार सिंह अपनी पत्नी पुष्पा सिंह के साथ वनारस से पत्नी का इलाज कराकर घर बाइक से जा रहे थे कि खबसी मन्दिर के समीप सड़क पर लगी ट्रक से बाइक टकरा गयी।जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए छपरा एम्बुलेंस भेजवाया गया।जहाँ इलाज के क्रम में मौत हो गयी।वही पत्नी का इलाज कराया जा रहा है




Recent Comments