झंडा मेला की तैयारी जोरों पर

✍रजनीश रंजन/इसुआपुर (सारण) । प्रखण्ड मुख्यालय बाजार इसुआपुर पर 30 अगस्त को मनाए जाने वाले महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला की तैयारियां जोरों पर है । इसुआपुर बाजार समेत प्रखण्ड तथा सीमावर्ती प्रखण्डो के सभी छोटे बड़े बाजार ,चौक चौराहे व गांव कस्बे महावीरी झंडे से पट गए हैं । मेले में शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर 14 अखाड़ों के लिए मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त संख्या में महिला तथा पुरुष पुलिस बल के तैनाती की व्यवस्था की गई है । वहीं मेले में तीन वाच टावर ,अग्निशामक गाड़ी तथा एम्बुलेंस सेवा भी मौजूद रहेंगे । सरकारी तथा निजी स्तर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे । विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह -जगह शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है ।ब्यवस्थापक अमरनाथ प्रसाद,अजित सिंह झलटू ,शत्रोहन प्रसाद,नागेंद्र सिंह,बिजय सिंह,श्याम प्रसाद ,नन्दकिशोर चतुर्वेदी आदि ने बताया कि मेले में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने में पुलिस प्रशासन के अलावा 100 वोलेंटियर तैनात रहेंगे ।