डोरीगंज(सारण) ।धार्मिक नगरी चिरांद के तिवारी घाट स्थित श्रीराम तिवारी के अवासीए परिसर मे रविवार को गंगा महाआरती को लेकर चिरांद विकास परिषद व गंगासमग्र के सदस्यों ने बैठक किया। बैठक में आगामी 03 जून को गंगा आरती व गंगाबचाओ संकल्प समारोह कराने का निर्णय लिया गया। गंगा महाआरती व गंगाबचाओ संकल्प समारोह में वाराणसी के ग्यारह आचार्य बटुक भाग लेंगे साथ ही शंकर के डमरू,शंख,मृदंग बजाने वाले महाआरती मे आकर्षण के केंद्र होंगे ।बैठक मे सांस्कृतिक कार्यक्रम,झांकी,की प्रस्तुती,मे कलाकारों के चयन,मुख्य अतिथि आदि पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता चिरांद विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य रघुनाथ सिंह द्वारा की गई। परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि अगली बैठक 30 अप्रैल को होगी जिसमे कलाकारों के चयन,विधि व्यवस्था,आदि पर चर्चा होगी।

। बैठक में राशेश्वर सिंह मोहन पासवान गिरजन पासवान जय दिनेश पांडे,शंकर पासवान,जी विजय जी मुकेश सिंह सुमन साह ,राजू शाह, सुभाष महतो, विनोद सिंह,शुशील पाण्डेय,रविकांत सिंह सहित अन्य मौरूद थे।