भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाने के गोसी छपरा गांव में ताड़ से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई।मृतक अशोक मांझी(60) भेल्दी थाने के गोसी छपरा गांव का बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक गोसी छपरा गांव के अशोक मांझी शनिवार की रात गांव के ही एक ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था।इसी दौरान वह पेड़ से नीचे गिर गया।जोरदार आवाज सुन गांव वाले खेतों की ओर दौड़े और गंभीर रूप से जख्मी अशोक मांझी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।