बरात देख रहे महिला के साथ युवकों ने की छेड़खानी,चार पर एफआईआर दर्ज
तरैया (21.05.2019) :थाना क्षेत्र के राजधानी गाँव में बरात देख रही एक एक महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी किया गया।पीड़ित महिला उक्त गाँव निवासी सुरेश कुमार सिंह की पत्नी फूलकुमारी देवी ने अपने ही गाँव के तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया है।जिसमें तीन सगे भाई आकाश कुमार गुप्ता,विकाश कुमार गुप्ता एवं सुधीर प्रसाद गुप्ता तथा उत्तम प्रसाद गुप्ता को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का कहना है कि वह अपने घर के सामने खड़ी होकर बारात देख रही थी तभी उक्त लोग नशे की हालत में आकर उसके सामने खड़े हो गये।जब महिला ने उन्हें सामने से हटने को कहा तो बकझक करने लगे और विवाद हो गया।जिसके लेकर आकाश और विकास ने मेरे साथ छेड़खानी किया तथा सुधीर और उत्तम ने मेरे कान की कानबाली एवं मंगल सूत्र छीन लिए।जब मेरा 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार मुझे बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments