पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के दूबौली गांव में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की दूबौली गांव निवासी रामायण राय के घर अक्सर रात में ईट पत्थर चलाया जाता है। कभी -कभी पटाखा भी फोड़ दिया जाता है। इसको लेकर पड़ोस के रहनेवाले रविंद्र कुमार के घर से विवाद होते रहता है। रविवार की रात भी कुछ तरह की वारदात हुई जिसके बाद सुबह में कहा सुनी होते होते जमकर मारपीट हो गई। इस  घटना में एक पक्ष के रामायण राय, विनोद राय  वकील राय एवं दूसरे पक्ष के कुंती देवी अरविंद कुमार एवं रविंद्र कुमार घायल हो गए। सभी घायलो को उपचार पीएचसी में किया जहां गंभीर रुप से घायल वकील राय, कुंती देवी एवं रविंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षो द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।