
सोनपुर। सोनपुर नारायणी नदी के कालीघाट में कल- कल छल- छल धराओं में शनिवार के शाम गंगा आरती का आयोजन भव्यता के साथ प्रशासन द्वारा किया गया । इस नारायणी नदी घाट पर शंख, घड़ी की घंटी और मृदंग की मधुर ध्वनि और जल पर उभरती आरती की सुंदर रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती करते हुए आचार्यों और पंडितों की गूँजती आवाज़ों के साथ भक्ति रस का अमृत बरसने लगा। भगवान दास उर्फ बालक बाबा धनुष कुटी आश्रम सोनपुर के नैतृत्व में महाआरती मंडली के आचार्य पंडितों ने इस आरती कार्यक्रम को सफल बनाया । जिसमे विनय बाबा, लालबाबा,राहुल,सचितानंद, उल्लू,उदन,श्याम,सुनील,रामदास,सुनील,ननकी ,रिंकू,पप्पू बाबा
इस गंगा आरती को सफल बनायें ।
इस हरि और हर की भूमि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मिट्टी के दीयों की रोशनी से सराबोर हो उठी । इस भव्य कार्यक्रम को पूरी तत्परता और उत्साह के साथ दीप उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में सारण अपर समाहर्ता डॉ गगन ,
सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ,एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ,राजस्व अधिकारी विश्वजीत सिंह, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बिक्रम कुमार के उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए अपने परिवार के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निदेशक एसo के सिंह भी शामिल रहे । इस गंगा आरती को देखकर लोग अंधेरे में डूबे नारायणी नदी दीये के उजाले से जगमगा उठी । इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए सोनपुर के धरती से कोने-कोने से ही नहीं बल्कि वैशाली व राजधानी के लोग भी यहां आकर हजारों की संख्या में इस अद्भुत नजारा को देखने के लिए उपस्थित रहे । हर लोगों के एक ही बोल थी यह अद्भुत है नजारा । इस कार्यक्रम में सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के नाजिर वीरेंद्र कुमार राय ,समाजसेवी लालबाबू पटेल सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित रहे ।




Recent Comments