कुंदन भरपुरा ने सोनपुर एलेवन को दी करारी हार

छपरा( सारण) जिला के सोनपुर प्रखंड के रमना खेल मैदान में हरिहरनाथ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन का आगाज बुधवार को किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता विनोद सिंह सम्राट ने फीता काटकर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री सम्राट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजनों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ सुदूरवर्ती इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है, क्योंकि गांव के युवाओं में प्रतिभा छिपी होती है। जिन्हें इस तरह के आयोजन से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। वहीं जिला परिषद बबलू सिंह सामाजिक कार्यकर्ता एवं जदयू के जिला महासचिव प्रभात रंजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में असीम संभावनाएं छिपी है। जरूरत है अब इस क्षेत्र में अपना मंजिल बनाने की। आयोजक अनुराग सिंह , शुभम सिंह, अभिषेक सिंह ने बताया कि पहला मैच इलेवन स्टार सोनपुर बनाम कुंदन इलेवन भरपुरा के बीच खेला जा रहा है। जिसमें टॉस जीतकर सोनपुर इलेवन की टीम ने बैटिंग का फैसला लिया। इस तरह से पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनपुर इलेवन की टीम ने निर्धारित 14 में से 13 ओवर में 107 रन स्कोर खड़ा कर आल आउट हो गई। जवाबी पारी खेलने उतरी कुंदन इलेवन की टीम ने महज 11 ओवर में ही 108 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली । बेहतर खेल का प्रदर्शन करने पर कुंदन इलेवन के कुंदन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर अंपायरिंग की भूमिका रौशन कुमार ने पूरी की तो कमेंट्री अंकित सिंह ने की। मौके पर बजरंग दल के अध्यक्ष आर्यन सिंह , भाजयुमो से आशुतोष कुमार रितेश, निशु सिंह, छात्र नेता यशवंत कुमार , घनश्याम तिवाड़ी, शुभम सत्यार्थी,राहुल सिंह कौशिक, हर्ष ओबेरॉय , समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।




Recent Comments