सवाल अब भी बरकरार जवाब किसी के पास नहीं किसने मारा गरीबों के रॉबिनहुड को!
विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
समाजसेवी एवं गणेशा मोशम पिक्चर्स के निर्माता रंजन सिन्हा ने चंपारण के लोकप्रिय कांग्रेसी नेता मोहम्मद फखरुद्दीन की दिन दहाड़े हत्या को लेकर दुख व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार को एक पत्र लिखा है उन्होंने लिखा है कि अपराधियों के मंसूबे बढ़ते जा रहे हैं ऐसा लगता है फिर से जंगल राज कायम हो जाएगा इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि अपराधियों की गिरफ्तारी जल्दी हो सके और ऐसे अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले बताते चलें कि श्री रंजन सिंहा ने श्री गणेशा मोशन पिक्चर्स के माध्यम से बाल्मीकि नगर क्षेत्र को अपना मुख्यालय बनाया है जहां वे हर महीने शूटिंग करके नए कलाकारों को मौका दे रहे हैं
बिहार वाले सुशासन बाबू कि सरकार में अपराधी बेलगाम है सुशासन बाबू के सर पर बैठकर अपराधी कथक डांस कर रहे हैं कब कहां किस को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया जाए कुछ पता नहीं आप घर से निकले हैं जिंदा लौट के आएंगे या नहीं यह भी पता नहीं सुशासन बाबू के राज में बेलगाम अपराधी कद्दावर नेताओं को ठोक कर चले जाते हैं
बिहार मे दो दुखद घटना घटी छपरा में मॉब लिंचिंग में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई वहीं पश्चिमी चंपारण में कांग्रेस के कद्दावर नेता फखरुद्दीन खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई डीजीपी साहब नंबर बांट रहे हैं लेकिन अपराधियों में डर कहीं नहीं दिख रहा बिहार पुलिस सिर्फ चोर उचक्का को पकड़कर पिटाई करके थानों पर पथराव करवा रही है कांग्रेस नेता मोहम्मद फखरुद्दीन की दो बाइक पर सवार अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी ग्रामीण यहां पर चर्चा कर रहे है जुम्मा की नमाज से पहले मोहम्मद फखरुद्दीन को एक कॉल आया था जिसमें उन्हें नहर के पास बुलाया गया था फखरुद्दीन खान हत्या मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है स्क्वायड डॉग की टीम को लगाया गया है अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है जानकारों की माने तो जिस तरह गोली मारी गई थी ऐसा काम किसी आम अपराधी के बस की बात नहीं अपराध की दुनिया के किसी मंझे हुए शूटर के द्वारा गोली मारी गई होगी फखरुद्दीन खान को अपराधियों ने एक गोली कनपटी पर मारी जिस वजह से फखरुद्दीन कुछ बता नहीं पाए दूसरी गोली गुर्दे में मारी गई जिससे फखरुद्दीन खान का बचना असंभव हो जाए तीसरी गोली पेट में मारी गई थी।




Recent Comments