
पानापुर (सारण)मंगलवार महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक के लिए थानाक्षेत्र के सभी शिवालयों मे भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुभक्त सुबह से ही पंक्तिबद्ध होकर जलाभिषेक के लिए अपनी अपनी बारी का इंतजार करते रहे।इस दौरान सभी शिवालयो मे “बोलबम,बोलबम,जयशिव,जयशिव”तथा हरहर महादेव का जयकारा गुंजता रहा।श्रद्धालुभक्तो ने देवो के देव महादेव का जलाभिषेक कर अपने लिए मनोवांछित फल की कामना की।मुख्य रूप से भोरहॉ पाण्डेय टोला मठिया,रामपुररुद्र के मथुराधाम, रामदासपुर, पानापुर, रसौली,सतजोड़ा,चकिया,बसहियां,महम्मदपुर, बकवां आदि शिवालयों भक्तों ने जलाभिषेक किया तथा इस मौके पर लगने वाले मेले का आनंद लिया।मेले मे मुख्य रूप से फल सेव,संतरा,अंगूर,केला,बेर और जलेबी की खुब जमकर बिक्री हुई।




Recent Comments