PM की वाराणसी मे पूरी रात चलती है लाईसेंसी दुकानों पर दारू का दौर
शीतल प्रसाद गुप्ता
वाराणसी (यूपी) 3 जुलाई ।थाना कोतवाली क्षेत्र के नखास इलाके में एक देशी शराब ठेके की दुकान पर कई वर्षो से पूरीरात चलती है दारू का दौर,और होती है ब्लैक में देशी शराब के कालाकारोबार।
शराब बेचने वाले शराब माफिया बिना किसी सेटिंग से रात की अंधेरो में देशी शराब की दुकान पर होती है धड़ल्ले से बिक्री।लेकिन पुलिस केवल अपने गुडवर्किंग में परेशान है आखिर रात के अंधेरो में अवैध शराब बेचने वालो पर सिकंजा क्यों नहीं कसती है पुलिस
एक तरफ योगी सरकार का दावा यही था की अवैध तरीके से शराब बेचने वाले शराब माफिया जाएंगे जेल लेकिन यहाँ तो कोतवाली थाने के चंद कदम दुरी पर ही ये देशी शराब ठेका की दुकान पर यदि कोई ग्राहक आता है और आवाज देता है तो उसे बड़ी आसानी से देशी शराब 100 रूपये में मिल जाती है। लगता है एसएसपी साहब का ध्यान लगे बोर्ड से दसरी दिशा मे है। मजेदार बात यह है कि इनके लिए बड़े-बड़े अक्षरों मे साफ साईन बोर्ड लिखा मिलेगा।
“आपका ध्यान किधर है-“शराब की दुकान 
*_गांजा की दुकान भी पूरी रात खुली रहती है_* 
वाराणसी भेलूपुर थाना के तेजतर्रार थानाप्रभारी राजीव सिंह को केवल बेगुनाह दिखाई देते है। और उन्हें लाकर थाने में बंद करके लोगो के पिता को बुलाकर धारा 34 में चालान काटकर बेवजह गाडी सीज करने का आरोप है।
लेकिन कुछ ऐसा मामला देखने को मिला बीती रात कमच्छा से रथयात्रा जाने वाली रोड पर एक सरकारी भांग का ठेका है।वहाँ पूरे दिन व रात भर गांजा का काला कारोबार होता है।यह गांजा के पुड़िया का रेट है।40 80 160 रात के अंधेरे में कोई भी ग्राहक उस खुला हुआ भांग के ठेके पर आवाज लगाए तो उसे तुरंत एकआवाज में गांजा मिल जाएगा। लगता है भेलूपुर थाना प्रभारी के आँखे कैसे विचलित हो गई है। अब देखने वाली बात तो यह है कि पुलिस के अधिकारी इस परअपनी कितना सिकंजा कस पाते है?