सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के सामने छपरा-सिवान मुख्य मार्ग सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध घायल हो गया। घायल हड़सर निवासी मंशी सिंह
बताया जाता है। वे दारौंदा किसी काम से आए थे। सड़क पार करते समय छपरा के तरफ से आ रही बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया, जिसके बाद मंशी सिंह सड़क के किनारे गिर गए। आस पास के लोगों ने उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां उनका इलाज चल रहा है।
——–




Recent Comments