परवेज अख्तर /सीवान
आंदर(सिवान) : प्रखंड के महाराणा प्रताप महाविद्यालय अर्कपुर आंदर प्रांगण में शुक्रवार की संध्या जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी व महाविद्यालय के निदेशक सह सिविल इंजीनियर राणा रविकेश रंजन ने संयुक्त रूप से शिवालय मंदिर से लेकर रामघाट मंदिर सकरा तक
बनने वाली पांच सौ मीटर ईंटकरण सड़क का शिलान्यास किया। जिप अध्यक्ष ने बताया कि साढ़े सात लाख की लागत से सड़क का ईटकरण व सकरा शिवालय प्रांगण का ईटकरण किया जाएगा। ईंटकरण होने के बाद महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आने-जाने में
सुविधा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस महाविद्यालय में जल्द ही डिग्री व आइटीआइ कॉलेज निर्माण किया जाएगा। साथ ही महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को कलम व डायरी देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह, संघ अध्यक्ष जयराम यादव, दयाशंकर तिवारी, पशुपतिनाथ सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रो. कवि, त्रिलोकी प्रसाद, पप्पू प्रसाद, उपेंद्र दास, रुद्रप्रताप सिंह,मनोज कुमार सिंह, प्रमोद दुबे, उमा प्रसाद, विश्वजीत कुमार, नन्हें यादव, टुनटुन कुमार सिंह, विश्वनाथ यादव,अनिल पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।