परवेज अख्तर /सीवान
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के आदर्श ग्राम नरहन में महाराणा प्रताप न्यास समिति द्वारा श्रीनाथ महाराज राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभांरभ मुख्य अतिथि सुनील सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रगान तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराया गया। पहला मैच बड़हरिया बनाम मनसाठ की टीम के बीच खेला गया, जिसमें मनसांठ की टीम 2-0 से जीत दर्ज कर ली। वहीं दूसरा मैच में मदेशिलापुर ने गोंदइला को 2-0 से हराया, कोटवा ने पचरुखी को 2-0 से हराया, नरहन ने गोपालगंज को 2-0 से हराया। इस मौके पर रघुवंश नारायण सिंह, बच्चा गिरि, मृगेंद्र सिंह उर्फ भूलन सिंह, विक्रांत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments