
परसा(सारण)-कोविड 19 को लेकर चल रही देशव्यापी लॉक डाउन में उत्पन भूखमरी की समस्या को लेकर जिले के लगभग 38 हजार गरीब असहाय दिब्याक विधवा मजदुर परिवार को कच्चा खाद्य सामग्री पहुँचाकर उत्तर भारत के सबसे बड़ा आँख अस्पताल दरियापुर प्रखंड स्तिथ अखंड ज्योति आँख अस्पताल मस्तिचक ने मानवता का बड़ा मिशाल पेश किया है।और गरीबो के लिए उम्मीद का किरण बन गया है।अखंड ज्योति के एम्बुलेंस देख लोगो को राशन मिलने की उम्मीद जग रही है।ग्रामीण क्षेत्रो में राशन वितरण के क्रम में फुलतिया कुँअर शिव पति कुँअर कौशल्या देवी दौलतिया कुँअर के हाथ में 15 किलो का खाद्य सामग्री का पैकेट मिलते ही ख़ुशी से आँखे नम हो गई।और महिलाओं ने डूबते जीवन को जिन्दा रखने के लिए अखंड ज्योति को उम्मीद का किरण बताई।कर्मी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल निदेशक मृत्युंजय कुमार तिवारी तथा हेल्थ प्रोजेक्ट निदेशक डॉ अजित पोद्दार के निर्देश पर कर्मी रवि कुमार राजू कुमार अखिलेश तिवारी संतोष कुमार आदि लोगो के सह्ययोग से गत मार्च माह से जिले के लगभग 38 हजार परिवार को चावल आलू आटा सरसो तेल सतु का पैकेट उपलब्ध कराया गया है।बिगत दो माह से जिले के दरियापुर परसा मकेर दिघवारा सोनपुर अमनौर तरैया प्रखंड के सैकड़ो गाँव में चिन्हित कर कच्चा अनाज का वितरण किया जा रहा है।खाद्य सामग्री वितरण में दरियापुर परसा डेरनी अवतार नगर नयागांव भेल्दी के थानाध्यक्ष तथा पुलिस कर्मी ने सह्ययोग प्रदान किया।और पुलिस की सह्ययोग से लॉक डाउन का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगो तक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया।अस्पताल परिवार ने इस आपदा में राशन बितरण में सह्ययोग प्रदान करने वाले पुलिस पदाधिकारी के प्रति आभार ब्यक्त किया।अस्पताल के निदेशक मृत्युंजय कुमार तिवारी ने बताया कि गरीब की सेवा करना ही सबसे बड़ा सेवा और धर्म है।आपदा की घड़ी में ज्यादा से ज्यादा परिवार को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश में लॉक डाउन के प्रारंभिक समय से जिले के कई प्रखंड में जरूरतमंद गरीब असहाय परिवार को लगातार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जाने की बातें कही।




Recent Comments