पैक्स चुनाव में योगदान देने जा रहे पीठासीन पदाधिकारी सड़क दुर्घटना में जख्मी

परसा(सारण)। शनिवार को पैक्स चुनाव में योगदान देने जा रहे एक पीठासीन पदाधिकारी सड़क दुर्घटना में गंभीर जख्मी हो गए।मिली जानकारी के अनुसार जख्मी पीठासीन पदाधिकारी 40वर्षीय कमलतोष कुमार भेल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव के बताए गए हैं , जो सहायक शिक्षक के पद पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनकेरवा भाव में पदस्थापित हैं। पीठासीन पदाधिकारी शनिवार को बाइक से पैक्स चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में योगदान देने के लिये सोनपुर जा रहे थे कि जाने के क्रम मे स्टेट हाइवे पर परसा तुला ब्रह्म के पास गलत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने जोर से टक्कर मार दी।जिसमें कमलतोष कुमार गंभीर जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी को निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे थे।