सारण/परसा।श्री धर बाबा दरोगा प्रसाद राय इंटर महाविधालय भेल्दी के सभागार कक्ष में एडक्रिएट टेक्नालॉजीज द्वारा निजी विद्यालय के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय,कॉलेज प्राचार्य राम प्रवेश पंडित,शिक्षक निशुनाराय सिंह,राम प्रवेश पाण्डेय चंदन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि आज पहली बार किसी संस्था द्वारा निजी विद्यालय के संचालक तथा शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण तथा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जो एक सराहनीय पहल है।कार्यक्रम से निजी विधालय के संचालकों तथा शिक्षकों को मनोबल बढ़ेगा।प्रशिक्षण से आज के आधुनिक परिवेश के अनुसार छात्रों को गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगा।उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था के प्रति आभार ब्यक्त किया।वही प्राचार्य राम प्रवेश पंडित ने कहा कि जिले के परसा,दरियापुर, अमनौर गरखा,छपरा,मकेर आदि प्रखंण्ड क्षेत्र के निजी विधालय के संचालकों को संस्था द्वारा सभी विषय के प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह प्रशिक्षण दो दिवसीय है।प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मुख्य अथिति तथा विधालय के संचालकों को संस्था द्वारा अंग बस्त्र,प्रसस्त्री पत्र,देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शिवानंद उपाध्याय,रंजीत शाण्डिल्य ,संगीता सिंह,चंदन कुमार,पप्पू सिंह,डॉ सबिता कुमारी,गुंजन कुमारी,सुनीता देवी,बबन कुमार पटेल,चंद्रकेत कुमार,मिथलेश कुमार,राम किशोर राय,अनीश कुमार सिंह आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभय कुमार राजू ने किया।