कोरोना काल मे सोशल मीडिया ग्रुप मांझी के जरूरतमंदों के लिए कारगर

मांझी(सारण)। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मांझी से जुड़े पत्रकार तथा अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्य जरूरत मन्द लोगो तक राशन पहुंचाने में जी जान से लगे हुए हैं। मांझी से जुड़े उड़ीसा के एक आयकर अधिकारी तथा पटना के अनु आनंद कंस्ट्रक्शन द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहयोग से उक्त सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से मन्दिर के पुजारियों को तथा अन्य बेसहारा लोगों तक लगातार राशन पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान में ग्रुप एडमिन व पत्रकार मनोज कुमार सिंह सोहैल अहमद तारकेश्वर प्रसाद संजीव शर्मा गायक दिवाकर सिंह तथा कृष्णा सिंह पहलवान आदि लगे हुए हैं। ग्रुप जुड़े भाजपा नेता हेमनारायण सिंह तथा मुन्ना बाबा आदि पका भोजन लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। जबकि राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यु सिंह तथा धर्मेन्द्र सिंह समाज व मुखिया संजीत साह लोगों तक राशन पहुंचा रहे हैं। कई सदस्य मास्क सेनेटाइजर व साबुन आदि वितरित कर रहे हैं। उधर सीमावर्ती बॉर्डर से जुड़े पत्रकार देश के सुदूर प्रदेशों से यूपी के रास्ते मांझी पहुंच रहे भूखे प्रवासियों को खाना खिलाकर विदा करने में महती भूमिका निभा रहे हैं।
यूपी की सीमा में स्थित मांझी घाट पर यूपी के पत्रकार व पुलिस कर्मी परेशान प्रवासियों को बिस्किट पानी व चूड़ा गुड़ आदि भेंटकर ससम्मान बिहार की सीमा में विदा कर रहे हैं। ततपश्चात मांझी की सीमा में प्रवेश करते ही पत्रकार हेमंत कुमार शर्मा की देखरेख में अलहक फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त चूड़ा गुड़ बिस्किट तथा सत्तू आदि के पैकेट सौंपकर प्रवासियों का आतिथ्य किया जा रहा है। आगे बढ़ते ही स्थानीय बलिया मोड़ पर दुकान दारों के समूह द्वारा पत्रकार व क्रिकेटर उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पूड़ी सब्जी व लिट्टी चोखा बिस्किट व पानी का बोतल से प्रवासियों का स्वागत किया जा रहा है। उधर दो किमी आगे बढ़ते ही पत्रकार बसन्त सिंह के ढाबे पर प्रवासियों को चावल दाल सब्जी का भरपेट भोजन कराया जा रहा है।