भरतपुर से लापता छात्र हरिद्वार में मिला
राकेश फौजदार 
भरतपुर 7 अप्रेल।राजस्थान में भरतपुर से 11 मार्च को कोटा आईआईटी की तैयारी के लिये जन शताब्दी ट्रेन से जाते समय गायब हुए छात्र पवित्र कुमार पुत्र सतीश दीक्षित को जी आर पी पुलिस ने हरिद्वार से ढूढ निकाला है।  भरतपुर के ब्रज नगर का रहने बाला यह छात्र भरतपुर के स्टेशन से गायब होने के बाद हरिद्वार में पेंटागन मॉल में जॉब कर रहा था।छात्र की लोकेशन एटीएम से पैसे निकलते समय देहरादून की आती थी। जी आर पी पुलिस ने एटीएम से पैसे निकालने के आधार पर लोकेशन को ट्रेस कर ढूढा छात्र को। जी आर पी पुलिस छात्र  से कर रही है पूछताछ ।