जिला स्वास्थ्य संविदाकर्मी संघ की बैठक सम्पन्न
संवाददाता, छपरा
जिला स्वास्थ्य संविदाकर्मी संघ की बैठक सिविल सर्जन कार्यालय परिसर मे संपन्न हुई। जिसमे राज्य में होनेवाली कल की बैठक के लिए विचार किया गया साथ ही आगामी 4 दिसम्बर से आहूत बैठक को सफल बनाने की घोषणा की गई।

इस बैठक मे जिले के सभी प्रखंडों के आरबीएसके आयुष चिकित्सक, स्वास्थ्य प्रबंधक,लेखापाल, डाटा आपरेटर, बीएम एण्ड डी,संजीवनी डाटा,कालाजार सुपरवाइजर,टीवी सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे। धरना को संघ के सचिव गौरव श्रीवास्तव, संघ के अध्यक्ष मो.ईमरान हुसैन,अमित कुमार,मनोज,रिचा,वाहिद,डा.रूपेश,डा.ज्ञानेश्वर सिंह,डा.विनोद सिंह,भारत भूषण सिंह,संजीव राय,विपुल,सुधीर सिंह,रिकीं सिंह आदि थे।




Recent Comments