कोरोना इफेक्ट : बिहार में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस 11अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश

पटना। कोरोना के बढ़ते मामलें को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुख्य सचिव द्वारा पत्र जारी कर कई बंदिशें फिर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।जिसमे मुख्यत 5 अप्रैल से खुलने वाले स्कूल कॉलेज और कोचिंग क्लासेज को 11अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।वही सार्वजनिक आयोजनों पर पूरे अप्रैल माह तक रोक लगा दी गई हैं।जबकि श्राद्ध और शादी विवाह में क्रमशः 50 और 250 से अधिक लोगों की सहभागिता पर भी रोक रहेगा।इसके अलावे मॉल और मंडियो में भी भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किए जाने को कहा गया है।