
अमनौर।इंटर (काॅमर्स) परीक्षा में प्रखंड में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा को शिक्षकों व पत्रकारों ने सम्मानित किया. मालूम हो कि प्रखंड के परशुरामपुर निशक गांव निवासी व पूर्व सरपंच ब्रजकिशोर सिंह की पुत्री रुची कुमारी जो एमभीआरडी काॅलेज,अमनौर की छात्रा है. जो इंटर(काॅमर्स) की परीक्षा में 408 अंक के साथ 81.6% रिजल्ट प्राप्त कर विधालय सहित परिवार का नाम रौशन किया है. शिक्षक कुंदन तिवारी, नवीन पुरी, राजन सिंह, वीर विजय सिंह, शशिकांत, पप्पू सर, पत्रकार कुलदीप महासेठ, पंकज मिश्रा आदि लोगों ने छात्रा रुची को पुस्तक, कलम,डायरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान शिक्षकों ने रुची के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रुची मेधावी छात्राओं में से एक है.बाढ़ व करोना की से जहां पढाई पर प्रभाव पड़ने के बाद भी अच्छे अंक प्राप्त किया है. यह उच्च शिक्षा ग्रहण कर परिवार व गांव का नाम रौशन करे. छात्रा रुची ने इसका श्रेय शिक्षक कुंदन तिवारी व अपनी माता शोभा देवी व पिता ब्रजकिशोर सिंह को दिया. उसने बताया कि पढ़ाई का अच्छा माहौल मिले तो लड़कियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है.




Recent Comments