किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
#परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में कृषि विभाग की ओर से किसान चौपाल का आयोजन रविवार को किया गया। चौपाल का विधिवत उद्धाटन पंचायत की मुखिया शांति देवी व पौध संरक्षण पदाधिकारी रवि शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। किसान चौपाल में किसानों को कम लागत में अधिक से अधिक उपज लेने के गुर सिखाए गए। साथ ही यह बताया गया कि बदलते समय के अनुसार रासायनिक खेती को छोड़कर किस प्रकार जैविक खेती को अपनाया जाना चाहिए और जैविक खेती से क्या फायदे हो सकते हैं।




Recent Comments