कोपा के अभिजीत ने यूपीएससी से असिस्टेंट डायरेक्टर बन सारण का नाम किया रौशनराहुल कुमार सिंह/जलालपुर (सारण) : प्रखंड के कोपा पंचायत के भटवलिया गांव के अभिजीत कुमार शर्मा ने यूपीएससी कंम्प्लीट कर असिस्टेंट डायरेक्टर बन जिले का नाम रौशन किया है।वे केन्द्रीय सांख्यिकी एवं योजना विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर बने है। सफलता पाकर अभिजीत ने परिवार के साथ-साथ सारण का नाम रौशन किया है।परिजनों के मुताबिक अभिजीत शुरू से ही मेधावी रहे हैं।बचपन में वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटवलिया के ही छात्र रहे हैं।बाद में अभिजीत के पिता निरंकार शर्मा की पोस्टिंग लखनऊ होने के बाद स्कूली शिक्षा वहीं पूरी की।अभिजीत के पिता निरंकार शर्मा पावर कार्पोरेशन निगम लिमटेड लखनऊ में दैनिक मजदूर के तौर पर कार्य करते है।अभिजीत का छोटा भाई आशीष भारतीय नौसेना में है।जबकि छोटी बहन अनामिका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।सफलता की सूचना पर परिजनों तथा गांववालों में खुशी है।अभीजीत ने बताया कि उसे यूपीएससी की तैयारी ही करनी है।ताकि आईएएस बन सकूं।