मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया व जदयू नेता के जमानत पर जेल से छूटने पर हुआ स्वागत

मांझी(सरन)। मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया व जदयू नेता नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान को छपरा न्यायालय से जमानत मिलने के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया।

जेल से रिहा होने के बाद मुखिया दर्जन भर चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ खुली जीप पर आगे चल रहे थे। मांझी प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर उन्होंने मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। ततपश्चात बीडीओ नीलकमल से तथा थाना परिसर पहुंच कर थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा से मुलाकात की। मुखिया के जेल से जमानत पर उनके समर्थकों ने कहा कि मुखिया के झूठे मुकदमे की जांच उच्च अधिकारियों से कराई जानी चाहिए। मालूम हो कि मांझी थाना पुलिस ने सारण एसपी हरकिशोर राय के निर्देश पर मुखिया को 28 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुखिया पर एससी एक्ट का एक मामला लंबित था उसी मुकदमें के सिलसिले में सारण के एसपी ने मुखिया की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। मुखिया के परिजनों ने बताया कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। मुखिया ने बताया कि झूठे मुकदमे में मुझे फसाया गया हैं। न्यायालय पर पूरा भरोसा है जल्द ही न्यायालय से मुझे न्याय मिलेगा। यह भरोसा है। स्वागत करने वालों में मरहा महम्मदपुर भजौना नचाप मांझी पश्चिमी सहित कई पंचायत के मुखिया जदयू नेता व बड़ी संख्या में अनेक पंचायत के लोग शामिल थे।




Recent Comments