मुखिया और उनके भतीजे सहित अन्य को किया आरोपित 

मढ़ौरा । 

निजी जमीन में गैरकानूनी ढंग से रास्ता बनाने को लेकर एक महिला ने मुखिया, मुखिया के भतीजा सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है । गौरा ओपी के सिसवा रसूलपुर निवासी बलिराम शर्मा की पत्नी ममता देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पंचायत के मुखिया पन्नालाल सिंह और उनका भतीजा मंटू कुमार सिंह उनके निजी जमीन पर गैरकानूनी तरीके से रास्ता बना रहे थे ।  जब वह रोकने गई तो उसके पड़ोसी मनमोहन शर्मा, अरविंद शर्मा और उनके परिवार के लोगों ने उसे गाली गलौज किया । इस दौरान जब उसने ढ़ालने वाली मशीन को रोकने का प्रयास किया तो ठेकेदार ने उस पर मशीन चढ़ा देने की कोशिश की । उसकी सूचना पर गौरा पुलिस ने काम को बंद करवा दिया था । लेकिन गौरा पुलिस के लौट जाने पर सभी ने फिर से काम शुरू कर दी । महिला ने सभी आरोपित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है । इस सम्बन्ध में मुखिया ने कहा की महिला द्वारा बेवजह विवाद उत्पन्न कर विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है ।