
*लियो क्लब के बैनर तले दो लोगों ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान*
छपरा : समाज सेवा में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानी युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले दो लोग रोहित सिंह और मंटू सिंह ने बिमारी से जुझ रहे जरूरतमंद महिला को रक्तदान किया। रक्त पाकर मरीज के परिजनों ने लियो क्लब का आभार प्रकट किया एवं साथ हीं कहा कि आप जैसी युवाओं की संस्था जब तक है कोई भी जरूरतमंद मरीज को रक्त का अभाव नहीं होगा ।
उक्त मौके पर मौजुद दोनों डोनर ने कहा कि लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा प्राय: रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिये की जाती है एवं साथ हीं कहा कि रक्तदान कर सही मायने में एक इंसान दूसरे इंसान के काम आता है अत: सभी लोगों को इस नेक कार्य के लिये आगे आना चाहिये ।
इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के उपाध्यक्ष लियो अमरनाथ , लियो पिन्टू गुप्ता आदी मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments