सारण/दिघवारा।उतर बिहार में पिछले दो दिनों से हो रहे बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि देखी जा रही है।बढ़ते जलस्तर के कारण दिघवारा के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रो के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है।ग्रामीण क्षेत्रो की बात करे तो आमी गांव के गंगा किनारे बसे कई टोलो में बाढ़ का पानी फैल गया है,आमी मंदिर से गंगा घाट जाने वाली सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।वही बरुआं पंचायत क्षेत्र के पिपरा,रामदासचक मलखाचक गांव में पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है।मिल्की गाँव मे स्थित सरकारी विद्यालय में बाढ़ के पानी प्रवेश कर गया है।स्कूल कैम्पस से लेकर क्लास रूम तक तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है।बात नगर पंचायत की करे तो वहाँ भी निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, कई विद्यालय के चारो ओर पानी भरा हुआ है।गंगा पार दियरा क्षेत्र स्थित अकिलपुर पंचायत के कई गाओ में भी बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है।बाढ़ के कारण कई एकड़ में लगे सब्जी तथा अन्य चीजों की फसल बर्बाद हो गया है।