साधु लाल पृथ्वी चंद उच्च विद्यालय में (94-95) बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने मनाया 25वां वर्षगांठ

समारोह◆छात्रों ने शिक्षकों का किया सम्मानछपरा : रविवार को आर्यनगर स्थित साधु लाल पृथ्वी चंद उच्च विद्यालय में (94-95) बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने 25वां वर्षगांठ समारोह मनाया।जिसमे (94-95) बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन,तत्कालीन प्राचार्य व पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह के साथ ही उस समय के शिक्षकों का सम्मान समारोह पूर्वक हुआ।कार्यक्रम में एक दूसरे से मिलकर उस समय के जुटे सभी पूर्ववर्ती छात्र काफी खुश थे।सबों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ये डिजिटल संचार माध्यमों के प्रचलन के कारण संभव हुआ है।सभी लोग एक साथ इक्कट्ठे होकर पुराने साथी से मिले, सुखद अनुभूति हुआ।