सारण :अनियमितता के खिलाफ सीडीपीओ कार्यालय का महिलाओं ने किया घेराव
#अजहर करीम 

इसुआपुर
आंगनबाड़ी केन्द्र पर सहायिका के चयन में अनियमितता बरते जाने तथा बच्चों को पोषाहार से वंचित किए जाने का आरोप लगाकर माताओं ने बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया .हलांकि मौके पर कार्यालय बंद होने पर महिलाओं का नेतृत्व कर रहे उपप्रमुख संतोष साह आक्रोशित हो प्रदर्शनकारी रूख अपना लिया .जैथर पंचायत के वार्ड संख्या 12 की इन महिलाओं का आरोप था कि मुसहर व दुसाध जाति की आबादी होने के बावजूद वार्ड संख्या 13 की सामान्य जाति की नीलू सिंह का चयन सहायिका के पद पर कर लिया गया है .जबकि यहां दलित महिलाएं भी मैट्रिक व इन्टर पास हैं .वहीं सहायिका को दबंग बताकर बच्चों को मुसहर व दुसाध कहकर केन्द्र से भगा दिए जाने का आरोप लगाया गया .वहीं इस बारे में केन्द्र की सहायिका ने आरोपों को मनगढ़ंत व गलत बताते हुए इसे द्वेषपूर्ण करार दिया गया .हलांकि सीडीपीओ ललीता कुमारी ने मोबाइल फोन पर कहा कि विभागीय कार्यों से कार्यालय कुछ समय के लिए बंद हो सकता है .वहीं आरोपों को जांच का बिषय बताया .