कृतज्ञ राष्ट्र ने श्रद्धा पूर्वक बाबू वीर कुंवर सिंह को किया याद

पानापुर (सारण)मंगलवार को प्रखण्ड के सभी सरकारी विद्यालयों तथा कार्यालयों में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयन्ति उत्साह पूर्वक मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच बाबू वीर कुंवर सिंह का देश के प्रति योगदान पर विशेष रूप से चर्चा किया गया ।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालक कान्ता राम,बीआरपी रमेश कुमार सिंह तथा वार्डेन आशा कुमारी ने बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया।उपस्थित छात्राओं के बीच कुंवर बाबू के स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान के संबंध में संचालक कांता राम ने विस्तार पूर्वक बताया।श्री राम ने बताया कि कुुुवंर बाबू ने 1857 के आन्दोलन मेें अग्रणी भूमिका निभाया था तथा अस्सी वर्ष के उम्र में भी अंंग्रेजी हुकुमत का विरोध करते रहे तथा लड़ाई के मैदान में अंग्रेजों के दाँत खट्टे कर देते थे।अन्तिम समय में जब गंगा नदी से गुजर रहे थे तभी अंग्रेजों ने उनके हाथों में गोली मार दी ,तो श्री बाबू ने अपनी बांह उसी समय गंगा को समर्पित कर दिए। जिन विद्यालयों में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयन्ति मनाई गई उनमें मुख्य रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ, मध्य विद्यालय-रामपुररूद्र, मध्य विद्यालय रसौली, मध्य विद्यालय-महम्मदपुर तथा प्राथमिक विद्यालय-जीपूरा का नाम शामिल है ।