राजस्थान में ‘गौरक्षकों’ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश रिपोर्ट बदलने के लिए डॉक्टर को धमकी
राकेश फौजदार
भरतपुर 6 अप्रेल। राजस्थान के अलवर में कथित तौर पर गाय की तस्करी करने वालों के ऊपर हमले का मामला तूल पकड़ चुका है। अब इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। गौरतलब है कि 6 आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया है। इसके साथ ही पहलू खान की मौत को लेकर हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।पहलू खान को शनिवार की रात गाय की तस्करी के आरोप में इतना पीटा गया था कि उसकी मौत हो गई. इस बीच पहलू खान का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को भी धमकी मिलने की बात सामने आई है।अलवर पुलिस के मुताबिक खुद को गौरक्षक दल का सदस्य बताते हुए स्थानीय लोगों ने शनिवार की रात गायों को लेकर जा रहे लोगों पर जानलेवा हमला किया था इसी पिटाई में जख्मी हुए हरियाणा के पहलू खान नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। राज्य सरकार की ओर से पूरे मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया. सरकार के रुख के बाद मारपीट करने वाले 6 लोगों पर 5-5 हजार का ईनाम घोषित कर दिया गया है. आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की 3 टीमें भी गठित की गई हैं. सूत्रों के मुताबिक पुलिस छापेमारी की कार्रवाई भी कर रही है। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को रिपोर्ट बदलने के लिए धमकी भी दी जा रही है. हालांकि पुलिस ने रात को ही डॉक्टर से रिपोर्ट ले लिया था।




Recent Comments