*इन्दिरा आवास के लाभुकों का नवम्बर में होगा गृह प्रवेश,बीडीओ ने आवास सहायकों को दिए निर्देश*
तरैया(सारण)11.08.2018।
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में आवास सहायकों की एक बैठक हुई।जिसमें बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को निर्देश दिया कि हर हाल में पूरे प्रखण्ड में 07 नवम्बर इंदिरा आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश होना निश्चित है।इसलिए कार्य मे तेजी लाकर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करवाये।बीडीओ ने बताया कि सत्र 2016-2017 तथा 2017-2018 के 958 लाभुकों में से 858 लोगो के खाते में प्रथम किस्त,560 लाभुकों के खाते में द्वितीय किस्त तथा 320 लोगो के खाते में तृतीय किस्त की राशि भेज दी गयी है।आवास सहायक पंचायतों में जाकर लोगो को इसकी जानकारी दे और शीघ्र आवास निर्माण कार्य पूर्ण करवाये।




Recent Comments