सारण :सत्र सुधार आंदोलन कर रहे छात्रों ने कुलसचिव से की मुलाकात

छपरा
स्थानीय शहर के म्युनिसिपल चौक पर छात्र राजद के साथ अन्य संगठन के प्रतिनिधियों ने भी राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सलेमपुर, गांधी चौक होते हुए विश्वविद्यालय मे सभी छात्र पहुंचे । विश्विद्यालय में कुलसचिव से मिल कर अपनी बात रखी । कुलसचिव ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर वादा किया की अब सभी सत्र कुछ ही महीनो मे सुधार कर नियमित किया जायेगा। सत्र सुधारन आंदोलन में छात्र राजद,छात्र जदयू,और आर एस ए ने अपना समर्थन दिया था। आंदोलन में मुख्य रूप से छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रिंस सिंह,उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,विशाल सिंह राठौड़ विवेक कुमार विजय,उज्जवल सिंह सिद्धांत शास्त्री सहित सैकड़ों छात्र मौजुद थे।




Recent Comments