किसान चौपाल में दी गयीं योजनाओं की जानकारी

#परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया (सिवान): जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसान चौपाल लगाकर किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बड़हरिया प्रखण्ड के हरदोबरा पंचायत में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से आए अधिकारियों ने आधुनिक खेती के एक से बढ़कर एक गुर बताए। ताकि किसान अपनी आय कम लागत में दोगुनी-तिगुनी कर सके। एटीएम सतीश सिंह ने उपस्थित किसानों को मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, मिनी किट योजना, स्वर्णा सब हाइब्रीड शंकर धान योजना सहित अन्य कई योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कृषि समन्वयक अभय कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पहले आओ- पहले पाओ के तहत यथाशीघ्र धान बीज उठाव कर लें।