
रिटायर फौजी की करंट लगने से मौत,मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम व आगजनी

बिदूपुर(वैशाली) बिदूपुर 3 मार्च एनडीए द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित संकल्प रैली में जा रहे एक रिटायर्ड फौजी की करंट लगने से मौत। गौसपुर पंचायत के अहियाई ग्राम निवासी स्वर्गीय देवकी पांडे के 57 वर्षीय सेना से सेवानिवृत्त पुत्र सुरेंद्र पांडे आज सुबह 10 बजे बरियारपुर ग्राम से बस में सवार होकर संकल्प रैली में दर्जनों लोगों के साथ पटना जा रहे थे। बरियारपुर ग्राम से थोड़ा आगे बढ़ने पर नीचे झुके 11 हजार के हाईटेंशन तार से सट जाने के कारण बस के छत पर बैठे सुरेंद्र पांडे की घटनास्थल पर ही असामयिक मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं लाश को खटिया पर लाद कर चकसिकंदर बाजार स्थित कबीर द्वार चौक पर बीच सड़क पर लाश को रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हल्ला हंगामा करने लगे। सड़कों पर टायर जलाकर एवं वास बल्ला लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार अपने सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पहुंचे एवं मृतक के परिजनों को समझाया बुझाया मुआवजा देने का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन माने एवं सड़क जाम को खत्म कर दिया सड़क जाम लगभग 1 घंटे रहा. थानाध्यक्ष द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए चौकीदार के साथ सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, अंचल अधिकारी जय प्रकाश मिश्रा ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता देने की बात कही।




Recent Comments