जीरादेई / सिवान- क्षेत्र स्थित छोटका मांझा में बुधवार को नाबार्ड संपोषित एफपीओ, जीरादेई फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय परिसर में इफको द्वारा एक कृषक गोष्ठी का आयोजन कर तरल उर्वरकों का वितरण किया गया .कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी के सीईओ बरुणेश आनन्द बरुण ने करते हुवे् इफको के प्रति शेयरधारक किसानों के तरफ से आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि इफको के मुख्य क्षेत्र प्रबंधक अमरदीप कुमार ने किसानो को फसल पर नैनो यूरिया तथा जैव उर्वरक के प्रयोग के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुवे आने वाले समय में नैनो तकनीक से ही खेती होने की बात कही साथ ही उर्वरक प्रयोग व किसानो की लागत मूल्य कम होने की बात कहते हुवे चालीस किसानों के बीच नि:शुल्क उर्वरकों का वितरण किया.
कार्यक्रम में रविन्द्र शर्मा,शत्रुध्न सिंह,मंकेशवर यादव,हीरालाल यादव,सुगम्बर सिंह,सुनील शर्मा सहित दर्जनों किसान सक्रियता से उपस्थित रहे।