किशोरी से छेड़खानी ,विरोध करने पर मां का सर फोड़ा

#परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। जीरादेई थाना क्षेत्र के करहनू गांव निवासी एक युवती ने गांव के ही कुछ लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। करहणु गांव निवासी परशुराम चौहान की पुत्री ने अपने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मैं अकेले घर से बाहर जा रही थी की रास्ते में बाबूराम गोड़ का लड़का भोला गोड़ ,मुन्ना गोड़, टुनटुन गोंड,लालबाबू भगत, रजाई भगत आदि ने मुझे बुरी नीयत से पकड़ लिया और खींचने लगे मेरे जोर-जोर से आवाज लगाने के बाद जब मेरी मां आई और बीच-बचाव करने लगी तो वह लोग उसे मारने पीटने लगे जिससे उसका सिर फट गया ,और मेरे मां के गले से सोने का चैन छीन लिए ।इसी बीच गांव के लोगों ने जब घटनास्थल की तरफ दौड़ना शुरू किया उपरोक्त लोग भाग गए पीड़ित युवती ने थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।