डेंगराही अनसन के छ: माह बाद भी पुल निर्माण की दिशा में कोई कार्यवाही नही से लोगों में रोष
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) रिगन कुमार की रिपोर्ट-
डेंगराही अनसन के नेतृत्वकर्ता बाबूलाल शौर्य की अगुआई में बैठी ग्रामीणों के महा जनसमूह को संबोधित करते कहा कि जिला अधिकारी के आश्वासन पर डेंगराही अनशन की समाप्ति हुई थी।जिसके उपरांत डीपीआर तैयार किया गया।लेकिन डीपीआर के बाद की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में डाल सरकार काम में तेल दे सो गई हैं।
उन्होनें महापंचायत को संबोधित करते हुये कहा अगर छः महीने का समय सीमा के अंदर दिये गये समय सीमा में कोई ठोक पहल इस संबंध में पूरा नही हुआ तो हमलोंग 2 महीने के बाद तीसरे महीने के अंदर बहुत बड़ा जेल भरो अभियान की शुरूआत करें देंगें। जब तक पुल निर्माण शुरु नहीं होगा तब तक जेल भरो अभियान अनवरत चलता रहेगा।इस सभा को कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। वही इस मौके पर सुभाष चन्द्र जोशी,रामभरोश प्रसाद महतों,जवाहर राय,उदेश महतों, सुनील यादव,पांडव यादव,राजेश महतों,मो.मुस्तक्किम,मो.कैफ,गंगाराम महतों,उपेन्द्र महतों,राजदेव महतों,जगदीश महतों,सुरेश महतों,बिनोद जयसवाल,सुबोध कुमार, लालमोहर सदा,रतिलाल सदा,रामनंदन सिंह,सुदीन यादव,इत्यादि सैकड़ों फरकिया वासी मौजूद रहे।





Recent Comments