परसा(सारण)।आगामी 1 मार्च को पटना गाँधी मैदान में जदयू द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन की तैयारी को लेकर अमनौर विधानसभा क्षेत्र के सोनहो में कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन पूर्व विधायक मंटू सिंह द्वारा आयोजन किया गया।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष तथा सैकड़ो सक्रीय कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।विधानसभा प्रभारी नंदलाल राम ने सभी प्रखंड अध्यक्ष और युवा प्रखंड अध्यक्ष बुथ अध्यक्ष से तैयारी का जायजा लिया।तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा सक्रीय कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारी के साथ क्षेत्र से कार्यकर्ता को सम्मलेन में शामिल कराने के लिए प्रेरित किया।बैठक में मेकर प्रखंड अध्यक्ष सुचिन्द्र सिंह,अमनौर प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा,परसा प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह,संजीव कुमार सिंह संजय सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि पप्पू सिंह,राज मोहन सिंह रितेश कुमार,प्रिंस सिंह,कुंदन सिंह आदि शामिल थे।