कारवाई से दुकानदारों ने ली राहत की सांस
परवेज अख्तर/सिवान,
हुसैनगंज (सिवान) :
हुसैनगंज बाजार में हुई रंगदारी की मांग को लेकर विगत
कई दिनों से चर्चा में है। बाजार के दुकानदारों ने एक सामूहिक
हस्ताक्षर सहित रंगदारों के खिलाफ आवेदन दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष
ज्ञान प्रकाश द्वारा एक टीम गठित कर रंगदारी में संलिप्त सरेयां
वीरेंद्र साह उर्फ टिमल साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि टिमल साह से गहन पूछताछ की जा रही है।
इसके साथ ही रंगदारी में संलिप्त अन्य को गिरफ्तारी के
लिए छापेमारी चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाजार
के सभी दुकानदारों की सुरक्षा के लिए गश्त तेज कर दी गई। इससे
दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
—




Recent Comments